मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:23 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : रामायण गांव में महिलाओं ने जलघर के बाहर किया मटके फोड़ प्रदर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

हिसार, । निकटवर्ती गांव रामायण में पेयजल किल्लत से गुस्साई

महिलाओं ने शनिवार को जल घर पर मटका फोड़ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की

अध्यक्षता कश्मीरी देवी ने की। काफी संख्या महिलाएं गांव के जलघर में

पहुंची और पेयजल किल्लत को लेकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस

दौरान गांव में पेयजल किल्लत की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों ने जल घर पर

खूब हंगामा किया।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि

उनके गांव में बहुत सारे घर ऐसे हैं जहां जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा

रही पेयजल सप्लाई नहीं पहुंच रही है। जहां पर पानी पहुंचता है, वहां पर भी

गंदा और बदबूदार पानी आता है। महिलाओं का कहना था पिछले कई वर्षों से गांव

के जल घर में बने टैंकों की सफाई तक नहीं की गई है। गांव के जल घर में तीन

टैंक हैं। जिनमें से एक टैंक पूरी तरह से सूख चुका है और दो टैंकों में

थोड़ा थोड़ा पानी बचा हुआ है। भीषण गर्मी के चलते टैंकों का पानी बहुत

ज्यादा गर्म हो जाता है जिसके कारण टैंक में पड़ी मछलियां मर रही हैं और

टैंकों में मरी पड़ी मछलियों को विभाग के कर्मचारियों द्वारा टैंकों से

बाहर भी नहीं निकाला जाता है।

प्रदर्शन कर रही महिलाओं का

कहना था कि गांव के जलघर में के टैंकों से मरी हुई मछलियों नहीं निकाले

जाने के चलते पानी बदबूदार हो गया है और विभाग द्वारा यही पानी घरों में

सप्लाई किया जा रहा है। मजबूरी व पानी की किल्लत के चलते लोग बदबूदार पानी

पीने को मजबूर हैं।

गांव की महिलाओं तथा ग्रामीणों द्वारा

जलघर में मटका फोड़ प्रदर्शन व धरना दिए जाने की सूचना मिलने पर सरपंच अनिल

टोनी मौके पर पहुंचे। और उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को

मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने

ग्रामीणों को समस्या का जल्द ही स्थाई समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस

अवसर पर ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष आरोप लगाया कि रामायण गांव के जल

घर तैनात कर्मचारी गांव के जलघर का पानी पड़ोस के गांव में सप्लाई करते

हैं। जिसकी वजह से रामायण में पानी पर्याप्त मात्रा में नहीं मिल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें