मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में अवैध मजार पर चला बुलडोजर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हरिद्वार: लक्सर क्षेत्र में अवैध मजार पर चला बुलडोजर

हरिद्वार। धामी सरकार राज्य में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी के तहत प्रशासन की टीम ने शनिवार को तड़के लक्सर क्षेत्र में सुल्तानपुर के पास नेहादपुर सुठारी में ग्राम समाज की जमीन पर बनी अवैध मजार को बुलडोज़र चलाकर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।

जानकारी के मुताबिक सरकारी भूमि पर बनी इस अवैध संरचना को हटाने के लिए दो सप्ताह पूर्व नोटिस दिया गया था।

एसडीएम सौरभ असवाल की मौजूदगी में प्रशासनिक टीम और भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात कर पहले पूरे क्षेत्र को सील किया गया फिर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध कब्जे पर सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति है, जिसका अनुपालन कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो सप्ताह पूर्व उक्त संरचना के वैध दस्तावेजों के बारे में खादिम को नोटिस दिया गया था,उनके द्वारा कोई भूमि दस्तावेज नहीं दिखाए जाने पर आज कार्रवाई की गई है ,कार्रवाई के दौरान किसी भी विवाद से बचने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके में कड़ी नाकेबंदी की। मी सरकार की स्पष्ट नीति

सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण और कब्जों को लेकर सरकार की स्पष्ट नीति है कि किसी भी सूरत में अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे।

बता दें कि राज्य सरकार अभी तक 9500 एकड़ सरकारी जमीन अवैध कब्जा मुक्त करवा चुकी है, साथ ही 560 से अधिक अवैध मजारों को भी ध्वस्त कर चुकी है।

गौरतलब है कि हिंदुओं के सनातन तीर्थ हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी भूमि पर इस तरह की अवैध मजारे बना कर अवैध कब्जे किए जाने के मामले प्रशासनिक सर्वे में सामने आए हैं। धामी सरकार के निर्देश पर इन सभी अवैध संरचनाओं के संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिसों का कोई जवाब न मिलने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें