मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:31 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म, संविधान का हो रहा है अपमान : नायब सिंह सैनी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र खत्म, संविधान का हो रहा है अपमान : नायब सिंह सैनी

कोलकाता। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मंगलवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और राज्य की सत्तारूढ़ सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र कमजोर हो रहा है और राज्य सरकार संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, “बंगाल में अब लोकतंत्र नहीं बचा है। संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है और संवैधानिक पदों का अपमान हो रहा है। बंगाल की जनता ने तय कर लिया है कि आने वाले समय में यहां मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।

नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस और ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दलों को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल ही में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम के साथ भी राज्य सरकार ने सम्मानजनक व्यवहार नहीं किया।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मू आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बंगाल आई थीं लेकिन राज्य सरकार ने अंतिम समय में कार्यक्रम में बदलाव कर दिया।

उन्होंने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है और इससे राज्य सरकार की मानसिकता उजागर होती है।

इसके साथ ही सैनी ने राज्य की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक स्थिति पर भी सवाल उठाए।

उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल से उद्योग पलायन कर रहे हैं और यहां कानून का राज कमजोर हो गया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब बदलाव चाहते हैं और वे चाहते हैं कि बंगाल भी ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य के साथ आगे बढ़े। यहां उद्योग आएं, युवाओं को रोजगार मिले, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो और किसान खुशहाल हों।

उन्होंने कहा कि यहां की जनता भाजपा सरकार बनाने जा रही है। देश में सबको पता है कि कौन सी पार्टी इनका विकास कर सकती है।

इस दौरान बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा भी परिवर्तन यात्रा के समापन के अवसर पर पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे चंद्रकोना विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें