मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में दो सप्ताह से जीएम रोड़वेज का पद खाली, कर्मचारी परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद में दो सप्ताह से जीएम रोड़वेज का पद खाली, कर्मचारी परेशान

फतेहाबाद। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग में महाप्रबंधक की नियुक्ति न होने से रोडवेज सेवाओं पर काफी असर पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों के काम अटक गए हैं। ऐसे में रोडवेज सांझा मोर्चा ने शुक्रवार को जिला अतिरिक्त उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फतेहाबाद में रोडवेज जीएम की नियुक्ति करने की मांग की है। इस अवसर पर रोडवेज नेता विजय नागपुर, राजकुमार बीघड़, हनुमान वर्मा, विरेन्द्र कुलेरी, संदीप जांडली, सतेन्द्र, हर्ष डारा, जयवीर, सुबे सिंह, नरेश, प्रदीप, उग्रसैन सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।डीसी को सौंपे ज्ञापन में रोडवेज सांझा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि फतेहाबाद आगार में महाप्रबंधक की 16 दिसंबर को बदली हो गई थी। इसके बाद से आज तक डिपो में ना तो महाप्रबंधक की नियुक्ति की गई है और ना ही किसी को अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। रोडवेज जीएम की नियुक्ति न होने सो कर्मचारियों की सैलरी प्रभावित हुई है। लगभग 95 प्रतिशत कर्मचारियों का बैंक में लोन चल रहा है। ऐसे में सैलरी न मिलने से सभी कर्मचारियों की बैंक की किस्तें ड्यू हो गई है। रोडवेज कर्मचारियों ने कहा कि अगर समय रहते किसी अधिकारी को चार्ज नहीं दिया गया तो सभी बसें डीजल और फास्टैग में पैसे न होने के कारण आगार में खड़ी हो जाएंगी। इसके कारण न केवल रोडवेज विभाग को आर्थिक हानि होगी वहीं यात्रियों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रोडवेज कर्मचरियों ने मांग की है कि फतेहाबाद में रोडवेज महाप्रबंधक की जल्द नियुक्ति की जाए। जब तक किसी नियुक्ति नहीं होती तब तक किसी सक्षम अधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा जाए ताकि परेशानियों से बचा जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें