मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:54 · नई दिल्ली संस्करण

डेल्‍टा प्‍लस वैरिएंट से देश में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, केंद्र ने तीन राज्यों को किया अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं।

नई दिल्ली, एजेंसी : देश में कोरोना की दूसरी लहर अभी खत्म नहीं भी हुई कि अब तीसरी लहर की चिंता सताने लगी है। इस बीच कोरोना का डेल्टा वैरिएंट नई मुसीबत बनकर आ गया है। कोविड-19 के डेल्टा वैरिएंट से भी खतरनाक बताए जा रहे इस डेल्टा प्लस को लेकर मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कई राज्यों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

प्रेस कांफ्रेंस में स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया के 9 देशों में है। भारत में अब तक डेल्टा प्लस वैरिएंट के 22 मामले सामने आए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 16 महाराष्ट्र के रत्नागिरी और जलगांव से हैं। वहीं, इसके अलावा केरल के पलक्कड़ और पथनमथिट्टा जिले, और मध्य प्रदेश के भोपाल और शिवपुरी जिले में डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक कंसोर्टिया के हाल के निष्कर्षों के आधार पर महाराष्ट्र, केरल और मध्य प्रदेश को इस वैरिएंट से सतर्क रहने की सलाह दी गई है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इससे बहुत ज्यादा चिंतित होने की जरूरत नहीं है।

वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में डेल्टा प्लस

नीति आयोग के सदस्य डॉ. वीके पॉल ने बताया कि डेल्टा वैरिएंट दुनिया के 80 देशों में है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर को बढ़ाने में इसी वैरिएंट को जिम्मेदार बताया गया। इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न की श्रेणी में रखा गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट अभी 9 देशों ब्रिटेन, अमेरिका, जापान, रूस, भारत, पुर्तगाल, स्विटजरलैंड, नेपाल और चीन में मिला है। अभी यह वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट की श्रेणी में है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को चिट्ठी लिखकर बताया है कि उन्हें कैसे डेल्टा प्लस वैरिएंट को डील करना है।

हम नहीं चाहते हैं कि डेल्टा प्लस वैरिएंट आगे बढ़े

तीसरी लहर आने के सवाल पर डॉ. वीके पॉल ने कहा कि ये कोई नहीं जानता कि वायरस कब अपना रूप बदल ले, ये पूर्वानुमान नहीं लगाया जा सकता, लेकिन दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां न तो दूसरी लहर आई और न चौथी लहर आई। अगर हम सावधान रहें तो हो सकता है कि यह कंट्रोल में रहे। हालांकि राहत की बात ये है कि 7 मई के मुकाबले देश में कोरोना के मामलों में 90 फीसद की कमी आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें