मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर : दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर टाेल दरें लागू

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झज्जर : दिल्ली-कटरा एक्सप्रेस-वे पर टाेल दरें लागू

झज्जर। दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनई-5) के पहले चरण में आरंभ हुए 117.208 किलोमीटर के हिस्से में सात टोल प्लाजा बनाए गए हैं। पहला और मुख्य टोल प्लाजा रोहतक जिला के गांव हसनगढ़ के पास बनाया गया है। दिल्ली की ओर से अमृतसर-कटरा जाने वाले जो वाहन कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सरप्रेस-वे से एनई-5 का प्रयोग करेंगे उनको इस हाईवे के हसनगढ़ स्थित मुख्य टोल प्लाजा पर प्रयोक्ता शुल्क (टोल फीस) देना होगा।केएमपी से खरक पांडवा तक कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन की 240 रुपये टोल फीस लगेगी। यह हाईवे पूरा बनने के बाद दिल्ली से अमृतसर वी कटरा तक जाना बेहद आसान हो जाएगा। भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनई-5) के 117.208 किलोमीटर के पहले चरण पर 20 नवंबर की सुबह 8 बजे से टोल फीस वसूली की अधिसूचना जारी कर दी। हाईवे का यह हिस्सा हसनगढ़ से कैथल जिला के खरक पांडवा टोल प्लाजा तक है। इस हिस्से में पहला मुख्य टोल प्लाजा रोहतक जिला के हसनगढ़ में, दूसरा रोहतक के हुमायूंपुर, तीसरा सोनीपत के पूठी, चौथा सोनीपत के ईस्सापुर, पांचवां जींद के जामनी, छठा जींद के अलेवा और सातवां टोल प्लाजा कैथल के खरक पांडवा में बनाया गया है।केएमपी से इस हाईवे पर प्रवेश करने वाले कार, जीप, वैन या हल्के मोटर वाहन को हसनगढ़ से हुमायूंपुर तक 30 रुपये, पूठी तक 75, ईस्सापुर तक 115, जामनी तक 165, अलेवा तक 180 और खरक पांडवा तक 240 रुपये टोल फीस देनी होगी। हल्के वाणिज्यिक वाहन, हल्के माल वाहन व मिनी बस को उपरोक्त स्थानों के लिए क्रमश: 45, 120, 185, 265, 290 व 385, दो धुरी वाले ट्रक व बस को 100, 270, 420, 605, 665 व 880, तीन धुरी वाहनों के वाणिज्यिक वाहन को 105, 270, 420, 605, 665 व 880, चार से छह धुरी वाले वाहन को 155, 390, 605, 870, 955 व 1265 और 7 या अधिक धुरी वाले वाहन को उपरोक्त स्थानों के लिए क्रमश: 185, 470, 740, 1060, 1160 और 1540 रुपये टोल फीस देनी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें