आदिवासी लोहरा समाज के प्रतिनिधिमंडल मिले शिबू सोरेन से सौंपा ज्ञापन
रांची। आदिवासी लोहरा समाज केंद्रीय समिति रांची, झारखंड के रामशरण तिर्की व महावीर लोहरा के नेतृत्व में केंद्रीय समिति के पदाधिकारीगण शिबू सोरेन राज्य सभा सांसद सह केंद्रीय अध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा से मुलाकात कर संवैधनिक हक सुचारू रूप से दिलाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा । झारखंड राज्य के 5वीं अधिसूचित क्षेत्र के भू-दस्तावेज में कौम लोहार दर्ज है, वास्तव में वही लोहरा अनुसूचित जनजाति के सदस्य है, इस संबंध में जारी कार्मिक विभाग, झारखण्ड सरकार के आदेश पंत्राक . 355/19 जनवरी 2006 , पत्रांक 1355/ 12 अप्रैल 2008 एवं सभापति कल्याण समिति, झारखंड विधानसभा का पत्रांक 2301/3मई2014 एवं राँची का पत्रांक 1188/ 3जुलाई.2014 को राज्य गजट में प्रकाशित करने हेतु माँग पत्र दिया गया । गुरू जी से मुलाकात में मुख्य रूप से आदिवासी लोहरा समाज के केंद्रीय अध्यक्ष ठुमा तिर्की, केंद्रीय महासचिव शम्भु शंकर , कार्यकारी अध्यक्ष राजू लोहरा, उपाध्यक्ष दिलेश्वर लोहरा, विधिक सलाहकार किशोर लोहरा, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षा संगीता तिर्की, कार्तिक लोहरा,अशोक लोहरा, मधु तिर्की एवं विमलेश कुमार लोहरा उपस्थित हुये ।





