मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

देहरादून आपदा : सीएम धामी ने कहा- 'हालात पर नजर, प्रशासन के संपर्क में हूं'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
देहरादून आपदा : सीएम धामी ने कहा- 'हालात पर नजर, प्रशासन के संपर्क में हूं'

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बादल फटने से मचे कहर ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। कारलीगाढ़ नदी में अचानक आई बाढ़ से कई दुकानें, होटल और संपत्तियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इस बीच, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्थिति पर गहरी चिंता जताई और प्रशासन को राहत कार्य तेज करने के निर्देश दिए।

सीएम धामी का बयान

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “देहरादून के सहस्त्रधारा में देर रात हुई अतिवृष्टि से कुछ दुकानों को नुकसान पहुंचने की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, एसडीआरएफ और पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं। मैं स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहा हूं और निरंतर स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूं। ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करता हूं।”

पुलिस ने शेयर किया तबाही का वीडियो

उत्तराखंड पुलिस ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बादल फटने के बाद के हालात का वीडियो साझा किया। पुलिस ने बताया कि सहस्त्रधारा क्षेत्र में भारी बारिश से मालदेवता में 100 मीटर सड़क बह गई है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक यात्रा न करें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

दो लोग लापता, तलाश जारी

जिला प्रशासन के मुताबिक, घटना के बाद दो लोगों के लापता होने की खबर है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें उनकी तलाश में जुटी हुई हैं।

दुकानों और होटलों को भारी नुकसान

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, नदी किनारे की दर्जनों दुकानें बाढ़ के पानी में या तो बह गईं या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं, तेज बहाव की वजह से दो होटल भी ढह गए।

प्रशासन हाई अलर्ट पर

जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल के नेतृत्व में सभी विभाग हाई अलर्ट पर हैं। घटना प्रतिक्रिया प्रणाली (आईआरएस) प्रोटोकॉल के तहत राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाए जा रहे हैं। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें