मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:21 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार में हुड़दंग करने से रोका तो सब इंस्पेक्टर को उतारा मौत के घाट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिसार में हुड़दंग करने से रोका तो सब इंस्पेक्टर को उतारा मौत के घाट

हिसार। रेंज के एडीजीपी कार्यालय की शिकायत ब्रांच में कार्यरत सब इंस्पेक्टर रमेश की कुछ लोगों ने घर पर हमला करके हत्या कर दी। सब इंस्पेक्टर ने अपने घर के सामने हुड़दंग करने का विरोध किया था। इसके बाद कुछ लोग एकत्रित होकर आए और रमेश के घर पर हमला करते हुए उसे ईंट व डंडे मारकर मौत के घाट उतार दिया।

लगभग 57 वर्षीय सब इंस्पेक्टर रमेश की जनवरी में रिटायरमेंट होनी थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात लगभग 11.30 बजे एक आरोपी रमेश के आवास पास शहर की ढाणी श्यामलाल में हुड़दंग कर रहा था। रमेश ने इसका विरोध करते हुए उसे रोका और ऐसा न करने को कहा। इसके बाद आरोपी अपने कुछ साथियों के साथ आया और यह वारदात कर डाली। आरोपी मौके पर कार व दो दोपहिया वाहन छोड़कर भाग गए। घटना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जायजा लिया।नई सब्जी मंडी चौकी इंचार्ज राजबाला ने बताया कि परिजनों के बयान पर शिकायत दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा जा रही है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है और शव पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया है। आरोपियों की तलाश करने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें दबिश दे रही हैं।बताया जा रहा है कि एडीजीपी ऑफिस में लगभग 10 साल से तैनात सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ढाणी श्यामलाल की गली नंबर-3 में परिवार के साथ रहते थे। सब इंस्पेक्टर रमेश लंबे समय से पुलिस विभाग में तैनात थे। परिवार के कई अन्य लोग भी पुलिस विभाग में कार्यरत हैं।बताया जा रहा है कि रात 10:30 बजे कुछ युवक हुड़दंग और गाली गलौज कर रहे थे। शोर शराबा होने पर सब इंस्पेक्टर रमेश घर से बाहर निकले। उन्होंने युवकों को हुड़दंग करने से रोका। उस समय तो युवक चल गए। लगभग एक घंटे बाद कई युवक कार व दोपहिया वाहनों पर आए। उन्होंने रमेश के घर के सामने गाली गलौज करना शुरू कर दिया।

रमेश ने उन्हें रोका तो उन्होंने डंडों व ईंटों से हमला कर दिया। रमेश घायल होकर गिर गए। चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हमलावरों का पीछा किया, लेकिन वे भागने में कामयाब हो गए। बुरी तरह से घायल रमेश को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें