मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। टेंडर कमीशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपित पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर शुक्रवार को रांची के स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया।मामले में आरोपित आलमगीर आलम की ओर से बहस बुधवार को पूरी कर ली गई थी। शुक्रवार को ईडी की ओर से बहस की गई। बहस के दौरान विशेष लोक अभियोजक ने आलमगीर आलम को पूरे घोटाले का मास्टरमाइंड बताते हुए जमानत याचिका का विरोध किया। दोनों पक्षों को सुनने के बाद पीएमएलए मामलों के स्पेशल कोर्ट ने जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया।आलमगीर को ईडी ने पूछताछ के बाद 15 मई को गिरफ्तार किया था। ईडी इसी मामले में आईएएस अधिकारी मनीष रंजन से भी पूछताछ कर चुकी है। इस केस में आलमगीर के ओएसडी रहे संजीव लाल और उसके सहयोगी जहांगीर आलम की भी गिरफ़्तारी हो चुकी है। इनके ठिकानों से एजेंसी ने 35 करोड़ रुपये से ज्यादा की नकदी बरामद की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें