नउदा बम ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हुई
नउदा बम ब्लास्ट में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हुई
मुर्शिदाबाद, 11 मार्च । मुर्शिदाबाद के नउदा के मधुपुर इलाके में गुरुवार रात बम विस्फोट में एक और व्यक्ति की मौत हो गयी है। घायल कविजुल शेख की शनिवार सुबह मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बम धमाके के कुछ देर बाद ही मेजबुल शेख नाम के शख्स की मौत हो गई थी।
स्थानीय लोगों का दावा है कि गुरुवार रात मधुपुर में एक शख्स के घर के पास बम बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बम तेज आवाज के साथ फट गया। उस विस्फोट के कारण मेजबुल की मौत हो गई। इस घटना में दो अन्य मीरजुल शेख (50) और कविजुल शेख (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दोनों को मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां कविजुल और मीरजुल का इलाज चल रहा था। लेकिन कविजुल की इलाज के दौरान शनिवार सुबह अस्पताल में मौत हो गई। मृतक कविजुल शेख नउदा थाने के मठपाड़ा इलाके का रहने वाला था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विभिन्न अपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की वजह से मृतक कविजुल पर नउदी के अलावा मुर्शिदाबाद के कई थानों में शिकायत दर्ज हैं। कविजुल इलाके में हथियारों के सौदागर के तौर पर जाना जाता था।





