मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

रेलवे कोचिंग काम्प्लेक्स निर्माण के गड्ढे में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रेलवे कोचिंग काम्प्लेक्स निर्माण के गड्ढे में डूबने से मौत

हजारीबाग। रेलवे कोचिंग कॉम्प्लेक्स के निर्माण स्थल पर बने गहरे गड्ढे में डूबकर वार्ड संख्या 24 के रहने वाले मुकेश राम की मौत बुधवार को हो गई। मृतक तीन बच्चों का पिता था। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना स्थल पर निर्माण कार्य कृष्ण कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने कंपनी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका कहना है कि निर्माण क्षेत्र में करीब 10 से 12 फीट गहरा गड्डा बारिश के कारण पानी से भर गया था, लेकिन वहां कोई बैरिकेडिंग, चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी। पहले भी इसी गड्ढे में एक मवेशी की डूबकर मौत हो चुकी है। दो दिन पूर्व दो छोटे बच्चे भी इस गड्ढे में गिर गए थे, जिन्हें समय रहते लोगों ने बचा लिया था। मुकेश राम की मौत के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने कंस्ट्रक्शन कंपनी को ब्लैकलिस्ट करने और मृतक के परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की है।

लोगों का आरोप है कि हादसे के कई घंटे बाद तक न तो कंपनी का कोई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचा और न ही कोई प्रतिक्रिया दी गई।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि उन्होंने पहले भी कंपनी को निर्माण स्थल पर सुरक्षा उपायों की मांग करते हुए शिकायत की थी, लेकिन कंपनी ने इसे नजरअंदाज करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। फिलहाल कटकमदाग थाना पुलिस और रेलवे पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद हैं और मामले की जांच कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें