मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

छापेमारी में बड़ी मात्रा में आर्टिफिशियल हल्दी और धनिया पाउडर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दुमका,। हंसडीहा-भागलपुर रोड स्थित मसाला कारोबारी कमलेश वैध के

यहां फूड सेफ्टी और स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने गुरुवार को छापेमारी

करके बड़ी मात्रा में आर्टिफिसियल हल्दी और धनिया पाउडर जब्त किया। इस दौरान

प्रारंभिक जांच में हल्दी में रंग मिले होने का साक्ष्य मिला। इसके बाद

अधिकारियों ने मसाला कारोबारी के गोदाम को सील कर हल्दी और धनिया पाउडर के

सैंम्पल को जांच के लिए लैब भेजा।

जब्त मसालों का वजन करीब चार

हजार किलो है। जानकारी के अनुसार मसाला कारोबारी बाहर से आर्टिफिशियल मसाला

लाकर आस-पास के मार्केट में बेचता था। फूड सेफ्टी के अधिकारियों ने जब

छापेमारी की उस वक्त कारोबारी अपने घर सह गोदाम में नहीं था। अधिकारियों ने

परिवार के सदस्यों से मसाला कहां से आता है। उसकी पूरी डिटेल को एक सप्ताह

के अंदर कार्यलय में देने को कहा है।

जिला खाद्य सुरक्षा

पदाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि अगर कोई लगातार इन मिलावटी मसालों का

इस्तेमाल करता है, तो उसे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं। इनमें से कई

जानलेवा भी हो सकती है। इन मसालों में कई ऐसी चीजों की मिलावट की जाती है,

जो कैंसर, किडनी की समस्या, लिवर इन्फेक्शन जैसी बीमारियों तक का कारण बन

सकती हैं। इसलिए सावधानीपूर्वक मसालों को खरीदना और खाना चाहिए। इन मसालों

की वजह से लगातार बीमारियां भी बढ़ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें