मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला,पांच नामजद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर में घुसकर युवक पर जानलेवा हमला,पांच नामजद

हरिद्वार। लक्सर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरी रायघटी गांव में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव के ही पांच युवकों ने एक राय होकर घर के अंदर बैठे युवक पर लाठी-डंडों, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित की मां ने पुलिस को बताया कि 21 दिसंबर 2025 की शाम करीब सात बजे उसका पुत्र अनुज कुमार घर के अंदर बैठा था। तभी गांव के ही जॉनी, शुभम, मनीष, राहुल और बिट्टू हथियारों से लैस होकर घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने पहले मां-बहन को गंदी गालियां दीं और विरोध करने पर अनुज पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर आरोपियों ने उसे छोड़ा। ग्रामीणों की मदद से घायल को लक्सर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार से लौटने के बाद पीड़ित की मां ने आज पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।कोतवाली प्रभारी राजीव रोथान ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पांचों आरोपियों जॉनी शुभम मनीष राहुल और बिट्टू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें