युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
रांची। रातू थाना क्षेत्र के नवासोसो से एक युवक का शव पुलिस
ने बुधवार को बरामद किया है। युवक की शिनाख्त राहुल शर्मा के रूप में हुई
है। शव के पास से एक बाइक पुलिस ने बरामद किया है। बताया जा रहा है कि
अपराधियों ने युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया है। स्थानीय लोगों ने
बुधवार सुबह शव देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक की रस्सी के सहारे गला दबाकर हत्या की गई है।
सूचना
मिलते ही रातू थाना प्रभारी शशि भूषण मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव
को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के
लिए डॉग और एफएसएल टीम तो बुलाकर जांच में जुट गई। साथ ही आसपास के
सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।





