मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:07 · नई दिल्ली संस्करण

कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुएं से मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

रामगढ़। रामगढ़ थाना क्षेत्र के कोठार शराब दुकान के समीप कुएं से एक युवक का शव पुलिस ने शनिवार को बरामद किया है। मृतक की पहचान बारलोंग गांव निवासी रथुलाल महतो के पुत्र श्याम महतो( 27 )के रूप में हुई है। रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि श्याम महतो शुक्रवार की रात अपने कुछ साथियों के साथ शराब पीने के लिए कोठार के सरकारी शराब दुकान के पास गया था। रात में जब वह घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश परिजनों ने शुरू कर दी। दुकान से कुछ ही दूर पर खेत में स्थित कुएं से उसका शव बरामद हुआ। परिजन इसे सोची समझी हत्या करार दे रहे हैं।साथ ही श्याम महतो को बुलाने वाले दोस्तों पर इस वारदात को अंजाम देने का संदेह जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि श्याम महतो की मौत कैसे हुई।साथ ही पूरे मामले की जांच -पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें