मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:52 · नई दिल्ली संस्करण

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गिरिडीह। बैगांबाद-थाना क्षेत्र के करणपुरा जंगल में पेड़ से लटकता हुआ मंगलवार की सुबह युवक का शव बरामद किया गया। सूचना पाते ही थाना प्रभारी प्रशांत कुमार स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। ग्रामीण शव को उतारने का विरोध करने लगे और स्थल पर जिला पुलिस कप्तान के आने की मांग करने लगे। बाद में एसडीपीओ कुमार गौरव ने स्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

बताया जाता है कि शव की शिनाख्त करणपुरा गांव के पूरन ठाकुर के पुत्र राहुल ठाकुर (22) के रूप में की गई है। यह घटना हत्या है या आत्महत्या पुलिस जांच कर रही है। घटना के संबंध में मृतक के पिता तथा उसके भाई ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10:00 बजे घर में सभी लोग खाना खाकर अपने अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह में जब ग्रामीण शौच के लिए उस ओर गए तो उन्होंने झूलते हुए शव को देखा। इसकी जानकारी परिजनों को मिली। परिजनों को रात में इस बात की भनक तक नहीं थी की राहुल ठाकुर कहां है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें