मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

सिरसा जलघर की डिग्गी में मिला सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सिरसा जलघर की डिग्गी में मिला सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव

सिरसा। सिरसा शहर के राम कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त कर्मचारी का शव जलघर की डिग्गी से बरामद किया गया है। बुजुर्ग सुबह सैर करने निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने तलाश की तो शव जलघर की डिग्गी में मिला। शव का सोमवार को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान राम कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय कुलवंत राय सिंगला के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार कुलवंत रविवार को पार्क में घूमने का कहकर घर से निकले। लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंचे। जिस पर कुलवंत के बेटे सर्वेश ने मोबाइल पर संपर्क करना चाहा तो फोन रिसीव नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने बुजुर्ग की तलाश शुरू कर दी। देर शाम को किसी ने जलघर की डिग्गी में एक शव देखा और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और डैडबॉडी को बाहर निकाला। बाद में मृतक की पहचान कुलवंत राय सिंगला के रूप में हुई। कुलवंत सिंगला करीब 12 साल पहले सिंचाई विभाग से ड्राफ्टमैन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके एक बेटा व एक बेटी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें