फंदे से झूलता व्यक्ति का शव बरामद
फंदे से झूलता व्यक्ति का शव बरामद
सिलीगुड़ी, 17 मार्च । नक्सलबाड़ी के बेंगाईजोत इलाके से शुक्रवार को एक व्यक्ति का फंदे से झूलता हुआ शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का नाम बिमल सिंह (42) है।
बताया जा रहा है कि परिजनों ने आज दोपहर को बिमल के शव को घर के अंदर फंदे पर लटका पाया। उसके बाद घटना की सूचना नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस को दी। सूचना पर नक्सलबाड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर नक्सलबाड़ी ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया गया। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।





