मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

नहर में नग्नावस्था में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फतेहाबाद। टोहाना में दमकौरा रोड पर नहर से एक 60 वर्षीय व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। मृतक के हाथ, पैर व गला कपड़े से बंधा है और शरीर पर चोट के भी निशान हैं। प्रथमदृष्टया हत्या कर शव नहर में फेंकने का मामला लग रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल भिजवाया। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस ने गुरुवार को हत्या का मामला दर्ज किया है।नेहरू मार्किट टोहाना निवासी नवजोत सिंह ने पुलिस काे बताया कि वह उपायुक्त की एसपीसीए कमेटी का सदस्य व रेस्क्यू टीम टोहाना का प्रधान हूं। शाम को जब वह दमकौरा नहर के साथ बनी सड़क पर जा रहा था तभी नहर में उसे एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। इस पर उसने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी तो कुछ देर में पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकाला। नग्नावस्था में मिले शव के मुंह, दोनों हाथ, दोनों पैर व गले में कपड़ा बंधा मिला था। उसके पैर पर नुकीले हथियार से चोट के भी निशान थे। यह शव करीब 60 वर्षीय किसी सरदार का था और शव देखकर लग रहा था कि किसी ने उसकी हत्या कर सबूत मिटाने की नीयत व शव को खुर्द-बुर्द करने की नीयत से नहर में फेंका गया है। इस पर पुलिस ने पहले आसपास पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हाे सकी। पुलिस ने शवकाे नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में केस दर्ज कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें