मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल के शौचालय में मिला युवक का शव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
फतेहाबाद में नागरिक अस्पताल के शौचालय में मिला युवक का शव

फतेहाबाद,। जिला नागरिक अस्पताल में मंगलवार को उस समय हडक़ंप मच गया, जब अस्पताल के शौचालय में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस विभाग में खलबली मच गई। मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है और न ही अस्पताल के रिकॉर्ड में उसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, अस्पताल में उपचाराधीन एक मरीज के साथ आया हुआ व्यक्ति जब शौचालय की ओर गया, तो उसने वहां एक युवक को अचेत अवस्था में जमीन पर पड़ा देखा। उसने तुरंत इसकी जानकारी अस्पताल के सफाई कर्मचारी को दी। सफाई कर्मचारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति देखी और तुरंत इमरजेंसी वार्ड में तैनात चिकित्सकों को सूचित किया। डॉक्टरों के निर्देश पर युवक को स्ट्रेचर के माध्यम से इमरजेंसी वार्ड में लाया गया, जहां गहन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और अपने स्तर पर युवक का रिकॉर्ड खंगाला।

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मृतक युवक न तो अस्पताल में भर्ती था और न ही ओपीडी रजिस्टर में उसका कोई नाम दर्ज मिला है। वह अस्पताल परिसर में किस उद्देश्य से आया था, यह अभी जांच का विषय है। अस्पताल में कोई रिकॉर्ड न मिलने के कारण उसकी शिनाख्त चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक की पहचान के लिए जिले के अन्य थानों और आसपास के क्षेत्रों में सूचना भेज दी गई है।

मौत के कारणों को लेकर फिलहाल सस्पेंस बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर प्रथम दृष्टया चोट के कोई निशान हैं या नहीं, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा कि यह प्राकृतिक मृत्यु है, आत्महत्या है या इसके पीछे कोई अन्य कारण रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें