उपायुक्त ने सदर अस्पताल जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया
जामताड़ा : आज दिनांक 13 अक्टूबर 2020 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी फैज अक अहमद मुमताज ने सदर अस्पताल जामताड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्ड में जाकर व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही अस्पताल में दवाखाना का निरीक्षण करते हुए दवा की कम उपलब्धता पर चिंता जताते हुए उन्होंने सम्बन्धित को नर्दिेश दिया कि इसकी स्टॉक को और भी बढ़ाए जाने की आवश्यकता है। साथ ही दवा की उपलब्धता की सूची अद्यतन करने का नर्दिेश दिया। ओपीडी का निरीक्षण करते हुए उन्होने पंजीकृत मरीजों की संख्या का अवलोकन किया। प्रसूति वार्ड के बाहर परिजनों के लिए बेंच और कुर्सी की समुचित व्यवस्था करने को कहा गया साथ ही उपायुक्त द्वारा गर्भवती महिलाओं को समुचित दवा उपलब्ध कराना सुनश्चिति करने के लिए नर्दिेश भी दिया गया।
उपायुक्त जामताड़ा द्वारा डायलिसिस सेंटर का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही संबंधित को आवश्यक दिशा नर्दिेश दिया गया। उपायुक्त ने साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का नर्दिेश दिया। उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल प्रशासन हर सभंव सहयोग के लिए उनके सामने अपनी मांगों को रखें। ताकि अपने स्तर से कार्रवाई करते हुए सहयोग किया जा सके। अस्पताल में शुद्ध पेयजल पर किसी प्रकार की समझौता नहीं किया जाएगा। उपायुक्त ने पदाधिकारी व चिकत्सिकों के साथ संबंधित पहलुओं पर चर्चा किया साथ ही संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा नर्दिेश दिया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ चंद्रशेखर आजाद सहित ड्यूटी रोस्टर के अनुसार अपने कर्तव्य नर्विहन करते हुए डॉक्टर,सहित अन्य उपस्थित थे।





