मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

उपायुक्त ने रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
उपायुक्त ने रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों का लिया जायजा

रांची। रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने गुरुवार देर रात रांची शहर के विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा का जायजा लिया। उन्होंने रांची शहर के कई दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया।उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रांची शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में विधि व्यवस्था, सुरक्षा इंतजाम, यातायात और पंडालों में सुरक्षा मानकों की वस्तुस्थिति का जायजा लिया । साथ ही उन्होंने पूजा समिति के सदस्यों को कई दिशा-निर्देश भी दिए। उपायुक्त ने प्रतिमा विसर्जन से पहले बिजली के तारों को हटाने और विसर्जन जुलूस तय रूट पर निकालने का निर्देश दिया। साथ ही पंडालों में सीसीटीवी कैमरा कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। महिलाओं के लिए अलग से व्यवस्था करने और पर्याप्त संख्या में वालंटियर तैनात रखने के निर्देश दिये । उपायुक्त ने विभिन्न पूजा पंडालों में पूजा अर्चना करते हुए रांची जिला वासियों के लिए सुख शांति की भी कामना की गयी। इस दौरान सिटी एसपी राजकुमार मेहता, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि- व्यवस्था), राजेश्वर नाथ आलोक एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें