मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

डीसी-एसपी ने की सेंट्रल जेल में दो घंटे तक की छापामारी, नहीं मिला कोई आपतिजनक सामान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पलामू। मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में शुक्रवार की शाम छापामारी की गई। डीसी शशि रंजन एसपी रीष्मा रमेशन के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। करीब दो घंटे तक जेल के हर एक हिस्से को खंगाल गया, लेकिन किसी तरह का कोई भी आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ। लोकसभा चुनाव को देखते हुए सेंट्रल जेल में रूटिंग छापामारी की गई।

प्रशासन की ओर से जानकारी दी गई है कि शुक्रवार शाम पांच बजे से लेकर सात बजे तक सेंट्रल जेल में छापामारी की गई। उपायुक्त एवं एसपी के अलावा छापामारी में सदर अनुमंडल पदाधिकारी अनुराग तिवारी, डीएसपी मणि भूषण प्रसाद, आपूर्ति पदाधिकारी प्रीति किस्को, सदर अंचल अधिकारी प्रदीप बाखला, शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवव्रत पोद्दार समेत अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में शामिल थे।

सेंट्रल जेल में घुसते ही एसपी और डीसी की टीम ने सभी बैरक के अलावा अन्य स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। महिला वार्ड में भी छापामारी की गई। 2 घंटे की कार्रवाई के बाद भी किसी तरह का कोई सामान बरामद नहीं हुआ।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें