मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

खूंटी उपायुक्त ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की, दिए दिशा-निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

खूंटी,। निर्वाची पदाधिकारी, खूंटी (अजजा) लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र

सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बिरसा कॉलेज, खूटी

में मतगणना की तैयारियों से संबंधित बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में

मतगणना को लेकर की जानेवाली तैयारियों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारियां सौंपी गईं।

निर्वाची

पदाधिकारी ने बताया कि मतगणना के दिन चार जून को प्रातः छह बजे समाहरणालय

स्थित पोस्टल बैलेट बज्रगृह और प्रातः सात बजे बिरसा कॉलेज स्थित बज्रगृह

को खोला जाएगा। उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना कक्ष

के भीतर किसी भी तरह का इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल आदि ले जाने पर

पूर्ण प्रतिबंध है। इस पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

बैठक की

समाप्ति के बाद निर्वाची पदाधिकारी ने बिरसा कॉलेज, खूंटी स्थित मतगणना

केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना कक्ष एवं मतगणना केंद्र परिसर

में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक

अमन कुमार, उप विकास आयुक्त श्याम नारायण राम, अपर समाहर्ता परमेश्वर

मुण्डा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, खूंटी सह अनुमंडल पदाधिकारी अनिकेत

सचान, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सहित अन्य

पदाधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें