डीसी ने कोविड-19 टेस्टिंग को लेकर की अहम बैठक
बिल्डर एसोसिएशन, ऑटोरिक्शा वाले का भी होगा कोरोना जांच
रांची। उपायुक्त के निदेशानुसार कोविड- 19 से संबंधित समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीओ बुण्डू उत्कर्ष गुप्ता द्वारा की गई। बैठक में कोविड -19 टेस्टिंग रेट को बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार किया गया। इसके लिए अनुमंडल पदाधिकारी के माध्यम से सभी थानों को नोटिस निर्गत कर सभी रेस्टोरंेट, सभी बड़े दुकान/संस्थान
के प्रबंधक को 8 अप्रैल तक अपने अधीनस्थ कर्मिचारियों का कोविड टेस्टिंग करा लेने का तामिला करा लेने का निर्देश दिया गया। बिल्डर एसोसिएशन, ऑटोरिक्शा यूनियन इत्यादि को भी कोविड टेस्टिंग कराने सम्बन्धी निदेश निर्गत करने का निदेश दिया गया। साथ ही जिला शिक्षा अधीक्षक को सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलो तथा कॉलेजो में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का टेस्टिंग कराना सुनिश्चित करने को कहा गया। छत्तीसगढ़ से आने वाले सभी बसों के सवारियों का टेंस्टिंग करने का निर्देश दिया गया। इसके लिए आईटीआई बस स्टैंड में मजिस्ट्रेट के साथ मेडिकल टीम को 31मार्च से भेजने का निर्देश दिया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारीएरांची, एडीएम नक्सल, डीएससी रांची, डीपीएमएडी,ओ डीडब्लयुएस, सिविल सर्जन एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।





