मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

रांची उपायुक्त ने मतदाता जागरुकता वैन को झंडी दिखाकर किया रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

10 जनवरी । जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राहुल कुमार

सिन्हा ने बुधवार को मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम से

मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया।

मौके

पर उपायुक्त ने कहा कि युवा मतदाता चुनाव में अपनी सहभागिता निभाए इसके

लिए उन्हें विशेष रूप से जागरूक किया जाना चाहिए ताकि वे इस लोकतंत्र के

महापर्व में वोट देकर एक जिम्मेदार नागरिक बनें। इसलिए जागरुकता रथ रवाना

किया गया है। इसका उद्देश्य है, जो युवा मतदाता पहली बार मतदान करेंगे वे

इस मतदान की पूरी प्रक्रिया से रूबरू हो सकेंगे। क्योंकि, कई युवा मतदाताओं

को जानकारी नहीं है कि कैसे मतदान करना है। यह रथ उनके लिए फायदेमंद

रहेगा।

उपायुक्त ने खासकर युवा मतदाताओं से अपील किया कि वे

जागरुकता रथ का लाभ लें। साथ ही सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील की।

उन्होंने विशेष रूप से कहा कि सभी मतदाता सूची में नाम जरूर दर्ज कराए और

बूथ की जानकारी रखें। साथ ही कहा कि बुधवार से 19 फरवरी तक चलन्त वैन

सेक्टर वार प्रत्येक मतदान केंद्र में जाएगा। मतदाताओं को वोट डालने की

पूरी प्रक्रिया से अवगत करायेगा। इसमें वोट (डमी) भी डाल सकते है। इस

जागरुकता रथ के साथ पुलिस बल, मजिस्ट्रेट और कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की

गई है। साथ ही बीएलओ, सुपरवाइजर, सेक्टर पदाधिकारी और सेक्टर पुलिस

पदाधिकारी को ईवीएम प्रदर्शन के दौरान मतदान केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

इस मौके पर कई पदाधिकारी मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें