मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:25 · नई दिल्ली संस्करण

फतेहाबाद के उपायुक्त ने रतिया में विभिन्न राइस मिलों का किया औचक निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फतेहाबाद के उपायुक्त ने रतिया में विभिन्न राइस मिलों का किया औचक निरीक्षण

फतेहाबाद। हरियाणा के फतेहाबाद जिले के उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने बुधवार को जिले के रतिया क्षेत्र में धान खरीद कार्यों की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न राइस मिलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, मिलों में धान के स्टॉक रजिस्टर तथा धान भंडारण की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि धान की खरीद, उठान और भंडारण की प्रक्रिया में पारदर्शिता और सटीक रिकॉर्ड बनाए रखें ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने यह भी कहा कि मंडियों में कटने वाले गेट पास की संख्या और मिलों में उपलब्ध स्थान का आपस में समन्वय बनाकर कार्य किया जाए। इसी दौरान उपायुक्त ने रतिया अनाज मंडी का भी निरीक्षण किया और मंडी में साफ-सफाई, पेयजल तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य किसानों को समय पर भुगतान और निर्बाध खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करना है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सुरेंद्र कुमार, डीएफएससी विनीत जैन और हैफेड डीएम राजेश हुड्डा भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें