मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:15 · नई दिल्ली संस्करण

झज्जर जिला के आठ लाख से अधिक वोटर कर सकेंगे लोकसभा चुनाव में मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया बढ़ चढ़कर मतदान करने का आह्वान

मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जिला प्रशासन का विशेष फोकस

झज्जर । रोहतक लोकसभा क्षेत्र के हिस्से जिला झज्जर में 25 मई को

होने वाले 18वीं लोकसभा के आम चुनाव को लेकर तैयारियां प्रभावी रूप से जारी

हैं। जिला प्रशासन की ओर से चुनाव ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों व

कर्मचारियों को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों से अवगत कराते हुए

प्रशिक्षित किया जा रहा है।

डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन

शक्ति सिंह ने बताया कि चुनावी प्रक्रिया पर पूर्ण फोकस रखते हुए

शांतिप्रिय ढंग से चुनाव संपन्न कराने में सक्रिय हैं। जिला निर्वाचन

कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों पर नजर डालें तो जिला में इस बार कुल 8 लाख 6

हजार 206 वोटर रोहतक लोकसभा क्षेत्र से नए सांसद का चुनाव करेंगे। झज्जर

जिला के 64-बहादुरगढ़ विस क्षेत्र में 242701, 65-बादली में 188962 मतदाता,

66-झज्जर में 190255 व 67-बेरी विस क्षेत्र में 184288 मतदाताओं के अलावा

कुल 13 थर्ड जेंडर वोटर शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि 64-बहादुरगढ़

विस क्षेत्र में एक लाख 29 हजार 446 पुरुष,एक लाख 13 हजार 250 महिलाएं तथा 5

थर्ड जेंडर मतदान में भाग लेंगे,वहीं बादली विस क्षेत्र में 99 हजार 779

पुरुष, 89 हजार 181 महिलाएं तथा 2 थर्ड जेंडर, 66-झज्जर विस क्षेत्र में 99

हजार 672 पुरुष, 90 हजार 582 महिलाएं और एक थर्ड जेंडर वोटर मतदान का

हिस्सा बनेंगे। इसी प्रकार 67-बेरी विस क्षेत्र में 98 हजार 402 पुरूष, 85

हजार 881 महिलाएं व 05 थर्ड जेंडर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि झज्जर विधानसभा क्षेत्र के गांव खातीवास

निवासी 106 वर्षीय मेवा देवी धर्मपत्नी श्योराम और गांव खेतावास निवासी 104

वर्षीय भरतो धर्मपत्नी अमरनाथ तथा बादली विधानसभा क्षेत्र के गांव कुकडौला

निवासी 104 वर्षीय तारावती धर्मपत्नी भरथू व गांव दरियापुर निवासी 103

वर्षीय मनकौर धर्मपत्नी रामानंद और बेरी विधानसभा क्षेत्र के गांव डीघल

निवासी भगवानी धर्मपत्नी दयानंद सबसे उम्रदराज वोटर के रूप में पंजीकृत

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें