मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
विधानसभा चुनाव को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने किया चेकपोस्ट का निरीक्षण

रांची।विधानसभा चुनाव को लेकर रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त वरुण रंजन और एसएसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने शुक्रवार देर रात मुरी चेकपोस्ट, झारखंड बंगाल बॉर्डर एवं दुलमी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया।इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर उत्कर्ष कुमार भी उपस्थित थे।उपायुक्त और एसएसपी चेक पोस्ट में तैनात पुलिस पदाधिकारी को अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, नगदी की धर-पकड़ करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मौजूद थाना प्रभारी सिल्ली को निर्देश देते हुए कहा की अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, असमाजिक तत्वों इत्यादि पर विशेष नजर रखें ताकि चुनाव में कोई गड़बड़ी ना हो। उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता के अनुपालन करते हुए निर्वाचन की शुद्धता बनाए रखने तथा चुनाव प्रचार के अत्यधिक व्यय, नगद एवं सामग्री के माध्यम से वोट के लिए प्रलोभन, अवैध हथियारों की आवाजाही, गोला बारूद, शराब, असमाजिक तत्वों इत्यादि पर निर्वाचन के दौरान रोकथाम एवं व्यय अनुश्रवण पर निगरानी रखने के लिए चेक पोस्ट स्थापित किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें