मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

डबवाली केवल नाम का आदर्श रेलवे स्टेशन, यात्रियों काे नहीं काेई सुविधा:कुमारी सैलजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

सिरसा,। सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी सैलजा ने अश्विनी वैष्णव

रेल मंत्री को पत्र लिखकर सिरसा जिला के डबवाली आदर्श रेलवे स्टेशन में

रेलवे यात्री सुविधाओं की कमी और यात्री रेलगाडियों के विस्तार को लेकर

पत्र लिखा है। यात्री रेलगाडियों के विस्तार से हरियाणा के साथ पंजाब और

राजस्थान की सीमा से सटे लोगों खासकर व्यापारियों को काफी लाभ होगा।

रेल

मंत्री को लिखे पत्र में साेमवार काे कुमारी सैलजा ने कहा है कि मंडी

डबवाली पंजाब-हरियाणा-राजस्थान का एक महत्वपूर्ण उपमंडल है यहां का रेलवे

स्टेशन एक आदर्श रेलवे स्टेशन है। डबवाली से देश के दूर दराज तक गाडियों का

परिचालन होता है लेकिन अभी तक डबवाली में रेलवे यात्री सुविधाओं की कमी

है। उन्होंने पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि डबवाली से लुधियाना व अमृतसर के

लिए कोई सीधी रेल सुविधा नहीं है इसलिए बीकानेर से लुधियाना या अमृतसर के

लिए रेल सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, पहले बाडमेर से कालका तक एक यात्री गाडी

चलती थी जिसे बाद में बदलकर इसका परिचालन हरिद्वारा-ऋषिकेश तक कर दिया गया

जिस कारण डबवाली के लोगों को चंडीगढ़ कालका जाने वाली रेलगाडी की सुविधा बंद

हो गई। इस रेलगाडी को दोबारा शुरू करवाया जाए, गाडी संख्या 20483/20484 जो

कि जोधपुर से मुंबई भगत की कोठी के बीच चलती है का विस्तार फिरोजपुर तक

करवाया जा सकता है क्योंकि यह गाडी यदि फिरोजपुर से चलकर मुंबई जाती है तो

पंजाब मेल से कम समय लेगी और वाया दिल्ली जाने की वजाए वाया जोधपुर जाने

वाले यात्रियों को लगभग 300 किलोमीटर कम सफर करना पड़ेगा जिससे आमजन को

सुविधा होगी व रेलवे को भी लाभ होगा। इस रेलगाडी का विस्तार उत्तर पश्चिम

रेलवे तथा उत्तर रेलवे फिरोजपुर डिवीजन के बीच समन्वय स्थापित करवाकर

करवाया जा सकता है।

उन्होंने कहा है कि गाडी

संख्या 13413/13414, 13483/13484 जो कि बठिंडा से बालोर भाट के बीच चलती है

और आकर बठिंडा रेलवे स्टेशन पर काफी समय खड़ी रहती है इन रेलगाडियों का

विस्तार यदि हनुमानगढ़ तक किया जाता है तो आम जन को बहुत लाभ होगा। हनुमानगढ़

रेलवे स्टेशन पर पहले गाडियों की सफाई का कोई प्रबंध नहीं था अब हनुमानगढ़

रेलवे स्टेशन पर वाशिंग लाइन शुरू होने जा रही है जिस कारण हनुमानगढ़ रेलवे

स्टेशन पर गाडियों के रुकने के लिए स्थान उपलब्ध है, गाडी संख्या

12555/12556 बठिंडा-गोरखपुर के बीच गोरखधाम एक्सप्रेस के नाम से चलती है यह

भी बठिंडा रेलवे स्टेशन पर काफी समय खड़ी रहती है इसका भी विस्तार हनुमानगढ़

तक किया जाता है तो आमजन को बहुत लाभ होगा व रेलवे को भी लाभ होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें