मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:12 · नई दिल्ली संस्करण

यमुनानगर: पुत्रवधू की मौत पर रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यमुनानगर: पुत्रवधू की मौत पर रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ समेत चार के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

यमुनानगर। यमुनानगर जिले में सेवानिवृत्त डिप्टी सीएमओ की बहु वंशिका गोयल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर जगाधरी सिटी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतका के पति करण गोयल, ससुर रिटायर्ड डिप्टी सीएमओ डॉ. अरुण गोयल, सास डॉ. मधु गोयल और देवर के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने सहित विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।जानकारी के अनुसार गुलाब नगर स्थित डॉ. अरुण गोयल के आवास पर रविवार को 40 वर्षीय वंशिका गोयल का शव बाथरूम में फंदे से लटका मिला था। ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताते हुए पुलिस और मायके वालों को सूचना दी। सूचना मिलते ही करनाल से पहुंचे मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर हत्या का आरोप लगाया और कड़ी कार्रवाई की मांग की। इसके बाद देर रात पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया। मृतका के पिता करनाल निवासी अशोक जैन ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ शादी के बाद से ही मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना की जा रही थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2006 में उनकी बेटी की शादी करण गोयल से हुई थी, जिसके बाद ससुराल में उसका नाम बदलकर वंशिका गोयल रख दिया गया।अशोक जैन का कहना है कि बेटी लंबे समय तक उत्पीड़न सहती रही और करीब तीन साल पहले उसने अपनी पीड़ा मायके वालों को बताई थी। अशोक जैन के अनुसार, घटना से तीन दिन पहले उनकी बेटी से फोन पर बात हुई थी, जिसमें उसने ससुराल में लगातार हो रही परेशानियों का जिक्र किया था। मायके पक्ष की मांग पर सोमवार को वंशिका के शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। जगाधरी सिटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें