मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

केदारनाथ धाम में सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वालाें के खिलाफ केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
केदारनाथ धाम में सरकारी सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने वालाें के खिलाफ केस दर्ज

देहरादून। केदारनाथ में सार्वजनिक शौचालयों में ताेड़फाेड़ की घटना पर सख्ती बरतते हुए काेतवाली साेनप्रयाग में पुलिस नेअज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।दरअसल, केदारनाथ धाम क्षेत्र में जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस पर सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर मिंटू पाठक ने कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के अनुसार सेक्टर केदारनाथ, हेलीपैड एवं घोड़ापड़ाव अंतर्गत स्थापित सार्वजनिक शौचालयों में अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़ की है। केदारनाथ धाम स्थित हाट बाजार, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पीछे, पंजाब सिंध भवन के पास और बेस कैंप क्षेत्र में पांच दरवाजे क्षतिग्रस्त किए गए हैं। इसके अतिरिक्त केदारनाथ के विभिन्न सेक्टरों में 12 नल और 60 सिस्टन को भी जानबूझकर तोड़ा गया है।कोतवाली सोनप्रयाग पुलिस ने अज्ञात लाेगाें के विरुद्ध सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।रुद्रप्रयाग पुलिस ने चेतावनी दी है कि केदारनाथ यात्रा की गरिमा और जन-सुविधाओं को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन सभी से अपील की कि यात्रा में आवश्यक व्यवस्थाएं बनाने में पुलिस व प्रशासन को अपेक्षित सहयोग करें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें