मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

डबल मर्डर का खुलासा, हत्या के डर से चार आरोपितों ने किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
डबल मर्डर का खुलासा, हत्या के डर से चार आरोपितों ने किया सरेंडर

पलामू। पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र के जंगल में हुई दो लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। दो लोगों की हत्या करने वाले चार लोगों ने अपनी हत्या के डर से मनातू थाना में सरेंडर कर दिया, जबकि दो फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।थाना प्रभारी निर्मल उरांव ने गुरुवार को बताया कि 19 फरवरी को राजखेता टोला के अमवातरी के जंगल में दो व्यक्तियों के शव मिले थे, जिसमें से एक की पहचान चुनका गांव के दिनेश यादव के रूप में हुई थी, जबकि एक मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई है।थाना प्रभारी ने बताया कि चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के फलेन्दा गांव के रहने वाले रामलाल यादव , विकास गंझू , राजगीर गंझू , नौडिहा बाजार के अन्ता गांव के विसम्बर यादव , मनातू के नागद गांव निवासी बसंत सिंह और कुंडीलपुर निवासी ईश्वरी सिंह का अपहरण अफीम के खेत से किया गया था। जांच के दौरान पता लगा कि 17 फरवरी की रात बिपिन यादव, दिनेश यादव और अन्य चार अज्ञात अपराधियों द्वारा छह व्यक्तियों को अफीम के खेत से अपहरण कर बंधक बना लिया था और फिरौती के रूप में पैसे की मांग की जा रही थी। फिरौती नहीं मिलने पर बंधकों को जान से मारने की धमकी दी गई।अपहृत व्यक्तियों ने मौका पाकर दो अपहरणकर्ताओं पर हमला कर उन्हें मार दिया और सभी भाग निकले। दो साथियों की हत्या करने वालों को बिपिन यादव और उसके सहयोगियों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जान बचाने की गुहार लगाते हुए चार अपहृत रामलाल यादव, विकास गंझू, राजगीर गंझू, विसम्बर यादव ने थाना पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। पूरे घटनाक्रम की जानकारी उन्होंने पुलिस को दी। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस हत्या में शमिल फरार बसंत सिंह और ईश्वरी सिंह की तलाश में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें