मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

मतदाता जागरूकता को लेकर स्वीप के तहत साइकिल रैली का आयोजन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में 25 मई को वोट डाले जाएंगे। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वीप राँची की ओर से लगातार विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 17 मई 2024 को साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली में रांची संसदीय क्षेत्र के सामान्य प्रेक्षक डीएस रमेश, व्यय प्रेक्षक विरेंद्र कुमार सिंह, नोडल पदाधिकारी स्वीप राँची दिनेश कुमार यादव, जिला स्तरीय पदाधिकारियों एवं राँची संसदीय क्षेत्र के विभिन्न आयु वर्ग के मतदाताओं ने हिस्सा लिया।

साइकिल रैली मोरहाबादी मैदान से शुरू होकर कचहरी चौक, फिरयालाल चौक होते हुए सुजाता चौक और फिर वापस मोरहाबादी मैदान पहुंची। सभी पदाधिकारियों ने रांची के मतदाताओं से 25 मई 2024 को ज्यादा से ज्यादा संख्या में वोट करने की अपील की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें