फतेहाबाद में टैंट हाउस संचालक के साथ लाखों की साइबर ठगी, मामला दर्ज

फतेहाबाद। साइबर ठगों ने जिले के शहर भूना में टेंट हाऊस की दुकान करने वाले युवक को अपने जाल में फंसाते हुए उससे चार लाख 27 हजार रुपये हड़प गए। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने शनिवार को पीडि़त की शिकायत पर साइबर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में भूना निवासी सुरेन्द्र कुमार ने कहा है कि उसका भूना में लक्ष्मी टेन्ट हाऊस है। एक जून को उसकी इंस्टाग्राम आईडी पर मैसेज आया कि आपकी प्रोफाइल मेरे फ्रैंड लिस्ट हैं। फिर एक-दो दिन इंस्टाग्राम आईडी पर उसकी बातचीत होती रही।
उन्होंने उसे ट्रेन्ड के बिजनैस के बारे में बताया और कहा कि ट्रेडिंग करके 10 हजार रुपये पर पांच प्रतिशत तथा एक लाख पर आठ प्रतिशत प्रोफिट मिल सकता है। ट्रेडिंग के लिए कम से कम 10 हजार रुपये डालने होंगे।
इसके बाद उसकी व्हाटसएप पर बातचीत होने लगी। फिर उसने छह जून को उसके पास एक लिंक भेजा और अपने नाम से आईडी बनाने बारे कहा। उनके कहे अनुसार उसने लिंक पर क्लिक करके सुरेन्द्र कुमार नाम से अपनी आईडी बना ली।
फिर आठ जून को उसके पास आईडी में स्कैनर भेजा और उसने स्कैनर पर अपने आईसीआईसीआई बैंक अकाउंट से 10 हजार रुपये भेज दिए। 10 मिनट बाइ उसकी आईडी में 10500 रुपये दिखाई देने लगे।
12 जून को उसकी आईडी में 11300 रुपये हो गए। इसके बाद उससे कहा गया कि यह पैमेंट निकालने के लिए उसे अपना बैंक खाता एड करना होगा। इस पर उसने अपना एसबीआई बैंक अकाउंट एउ कर दिया और 11300 रुपये निकाल लिए।
इसके बाद 13 जून को उसके पास भेजे स्कैनर पर उसने 40 हजार रुपये और दूसरे स्कैनर पर 60 हजार रुपये भेज दिए। 14 जून को उसकी आईडी में एक लाख आठ हजार रुपये और 15 जून को एक लाख 16 हजार रुपये हो गए।
इसमें से उसने 15700 रुपये निकाल लिए। फिर 16 जून को 98 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद 17 जून को भेजे गए स्कैन पर उसने 40 हजार रुपये भेज दिए। 19 जून को 10 हजार, 20 जून को अलग-अलग ट्रांजेक्शन में कुल 57 हजार भेज दिए।
इसके बाद उसका अकाउंट होल्ड कर दिया और कहा कि पांच लाख रुपये डालने के बाद वह यह राशि निकाल सकता है। इस पर उसने दो लाख 80 हजार रुपये भेज दिए। 29 जून को उसके पास कॉल आई और दो लाख रुपये की मांग की।
इस पर उसने 55 हजार रुपये भेज दिए। इस पर उसने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





