मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:45 · नई दिल्ली संस्करण

ठगों ने बेटे को डकैती-मर्डर में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये हड़पे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ठगों ने बेटे को डकैती-मर्डर में फंसाने की धमकी देकर 1.40 लाख रुपये हड़पे

फतेहाबाद। बेटे के डकैती और मर्डर केस में फंसाने की बात कहकर साइबर ठगों ने जाखल के एक व्यक्ति से एक लाख 40 हजार रुपये ठग लिए। ठगी का शिकार हुआ व्यक्ति जाखल के पार्षद विक्रमजीत सिंह का पिता है। जब उसे अपने साथ हुई ठगी का पता चला तो उसने इस बारे में ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने गुरूवार को अज्ञात ठगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को दी शिकायत में नई बस्ती जाखल निवासी विक्रमजीत सिंह पुत्र राजकुमार ने कहा है कि वह जाखल मण्डल से मौजूदा पार्षद है।

उसका छोटा भाई हर्षदीप पटियाला में एक मेडिकल पर काम करता है। 15 दिसंबर को उसके पिता राजकुमार के मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसने कहा कि उसका लडक़ा हर्षदीप जो कि मेडिकल पर काम करता है, रात को हुई डकैती व मर्डर में शामिल है। अन्य लडक़ों के साथ हर्षदीप को भी पुलिस ने उठा लिया है। अगर हर्षदीप को छुड़वाना है तो उसके द्वारा बताए गए बैंक खाते में एक लाख 40 हजार रुपये डालने होंगे। फोन करने वाले ने धमकी दी कि अगर उसने फोन काटा या किसी को इस बारे में बताया तो उसके लड़के के खिलाफ ऑनलाइन चालान कर दिया जाएगा। शिकायकर्ता ने कहा कि डर के चलते उसके पिता ने पैसे देने के लिए हां कह दिया और किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उसके बाद उसके पिता ने एसबीआई बैंक खाते से उन लोगों द्वारा दिए गए खाते में एक लाख 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पार्षद विक्रमजीत ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने उसे इस बारे में बताया। इस पर उन्होंने हर्षदीप के साथ बात की तो उसने बताया कि उसके साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। पार्षद ने बताया कि इस पर उन्हें पता चला कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके साथ साइबर फ्रॉड करते हुए एक लाख 40 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी की है। इस पर उसने इस बारे में नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें