मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:29 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह में बाप ने किया नौ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नूंह में बाप ने किया नौ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नूंह। समाज में रिश्तों की पवित्रता को शर्मसार करने वाला एक बेहद घिनौना मामला नूंह जिले से सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी ही नौ साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म कर मानवता को कलंकित कर दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।पीड़ित महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बेटी को उसके पिता के पास छोड़कर कुछ समय के लिए अपने मायके चली गई थी। इसी दौरान आरोपी पिता ने घर में मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो देखने के बाद अपनी ही नौ वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जब महिला वापस अपने ससुराल लौटी तो बच्ची ने रोते हुए पूरी आपबीती अपनी माता को बताई।महिला ने बताया कि जब उसने इस घिनौनी घटना की जानकारी अपने ससुराल वालों को दी, तो उन्होंने मामले को दबाने का प्रयास किया और किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया। इसके बाद महिला अपने बच्चों को लेकर अपने मायके चली गई और वहां अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने बिना देर किए महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी मंजू ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें