मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बटाला में क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और हथियार रैकेट का भंडाफोड़, 2 आरोपी गिरफ्तार

गुरदासपुर। पंजाब में नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत बटाला पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक क्रॉस-बॉर्डर ड्रग और अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है, जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हेरोइन, एक पिस्तौल और नकदी बरामद हुई है।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस को लंबे समय से इस नेटवर्क के बारे में इनपुट मिल रहे थे कि कुछ लोग सीमा पार से नशे की खेप मंगवाकर पंजाब में सप्लाई कर रहे हैं और साथ ही अवैध हथियारों का भी कारोबार चला रहे हैं। इसी सूचना के आधार पर बटाला पुलिस ने एक खास ऑपरेशन तैयार किया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया।

ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से करीब 6.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में हो सकती है। इसके अलावा एक .30 कैलिबर पिस्तौल भी मिली है, जिसमें छह जिंदा कारतूस लोड थे। यही नहीं, पुलिस को मौके से करीब 1 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क सिर्फ नशे की तस्करी तक सीमित नहीं था, बल्कि इसके तार अवैध हथियारों और जबरन वसूली जैसे मामलों से भी जुड़े हुए हैं।

जांच में यह भी सामने आया है कि इस गिरोह के जरिए हथियार नेटवर्क के अंदर काम करने वाले लोगों तक पहुंचाए जा रहे थे, ताकि आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दिया जा सके।

इस पूरे मामले में थाना सिविल लाइंस, बटाला में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका सरगना कौन है और यह सप्लाई चेन कहां तक फैली हुई है। साथ ही, यह भी जांच की जा रही है कि सीमा पार से यह नशा और हथियार किस रास्ते से पंजाब में लाए जा रहे थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें