मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:01 · नई दिल्ली संस्करण

अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अमृतसर में क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर। नशा और आतंक के खिलाफ अभियान चला रही पंजाब की अमृतसर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट पर तेजी से कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से जुड़े एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही हथियार भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस की टीम ने क्रॉस-बॉर्डर हथियार तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से सात एडवांस्ड पिस्तौल बरामद हुई हैं। ये हथियार काफी आधुनिक और खतरनाक माने जाते हैं।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी सीधे पाकिस्तान में बैठे एक हैंडलर के निर्देश पर काम कर रहे थे। यह हैंडलर व्हाट्सऐप के जरिए उनसे बात करता था और गैर-कानूनी हथियारों के पिकअप पॉइंट बताता था।

मतलब, पूरी डील और प्लानिंग मोबाइल ऐप के जरिए हो रही थी, जिससे इसका पकड़ा जाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन समय पर मिली सूचना और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस बड़े नेटवर्क को पकड़ लिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से पाकिस्तान से हथियार मंगवाने और पंजाब में सप्लाई करने का काम कर रहे थे। हथियारों का इस्तेमाल किसके लिए होना था और इसमें और कौन-कौन शामिल हैं? इसकी जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि क्या इसका संबंध गैंगस्टरों, आतंकी मॉड्यूल या किसी बड़े नेटवर्क से है।

वहीं, यह पहली बार नहीं है कि पंजाब पुलिस ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम किया है। बीते मंगलवार को पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साथ ही आरोपियों के पास से दो हथगोले, एक ग्लॉक 9 मिमी पिस्टल और दो कारतूस भी बरामद किए गए थे, जो पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए पहुंचाए गए थे।

--आईएएनएस

पीआईएम/एबीएम

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें