मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने एसबी ट्रेडर्स के मालिक को मारी गोली, गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराधियों ने एसबी ट्रेडर्स के मालिक को मारी गोली, गंभीर

सरायकेला। जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत कांड्रा- डुमरा मुख्य मार्ग पर बाइक सवार अपराधियों ने दिन दहाड़े एसबी ट्रेडर्स के मालिक संजय बर्मन को गोली मार दी। घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों द्वारा गम्भीर रूप से घायल संजय को उठाकर कांड्रा थाना पहुंचाया गया। पुलिस उन्हें लेकर इलाज के लिए टीएमएच ले गई है जहां उसकी स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। बताया जाता है कि संजय को दो गोलियां लगी है। एक पैर में और एक जांघ में गोली लगी है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। थाना प्रभारी विनोद मुर्मू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ बताना संभव है। कांड्रा में दिनदहाड़े इस तरह की घटना से लोगों में भय का माहौल है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यवसायियों में आक्रोश व्याप्त है। गौरतलब है कि कांड्रा में पिछले दिनों भी दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। उसमें से एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है जबकि अन्य अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें