मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

रामगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर चलाई कई राउंड गोलियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़, । पतरातू थाना क्षेत्र में तालातांड स्थित भारत पेट्रोलियम

के पेट्रोल पंप पर गुरुवार देर रात बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की

घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान वे पेट्रोल पंप संचालक शमशेर का नाम ले

रहे थे। हालांकि राहत वाली बात ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

बाइक

सवार दो बदमाश पेट्रोल पंप के मालिक शमशेर को खोजते हुए वहां पहुंचे और जब

शमशेर नहीं मिले तो उन्होंने पांच राउंड गोलियां चलाईं। गोली चलाने के बाद

बदमाशों ने वहां से एक व्यक्ति से बाइक छीनी और हथियार लहराते हुए फरार हो

गए। पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ पांच राउंड फायरिंग से वहां अफरा तफरी का

माहौल बन गया और लोगों के बीच दहशत फैल गई। माना जा रहा है कि लेवी को लेकर

यह फायरिंग की गई है।

मामले की सूचना मिलते ही पतरातू

एसडीपीओ दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जांच पड़ताल में जुट

गए। पुलिस ने मौके से चार खोखे भी बरामद किए हैं। अपराधियों की करतूत

सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज के आधार पर पुलिस जांच कर

रही है।

पतरातू एसडीपीओ वीरेंद्र कुमार राम ने शुक्रवार को बताया कि

गोलीबारी की घटना की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की

छानबीन की जा रही है। बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की घटना को

अंजाम दिया है और एक व्यक्ति की बाइक को लेकर वे फरार हो गए हैं। अपराधियों

की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। कई जगहों पर चेकिंग लगाई गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें