मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बोकारो में रेलवे साइडिंग पर अपराधियों ने की अंधाधुंध गोलीबारी, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के बांधडीड स्थित रेलवे साइडिंग पर मंगलवार को अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। इस हमले में आस्था कंस्ट्रक्शन कंपनी का एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद कर्मियों ने तुरंत उसे बोकारो जनरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो हथियारबंद अपराधी अचानक रेलवे साइडिंग पर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के चालक को निशाना बनाकर गोलियां बरसाने लगे। उसे पांच गोलियां लगी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। चास एसडीपीओ और थाना प्रभारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन हर पहलू पर जांच की जा रही है। झारखंड में रेलवे साइडिंग पर गोलीबारी की यह कोई पहली घटना नहीं है। हाल के महीनों में कई जगहों पर इस तरह की वारदात सामने आई हैं। 18 अगस्त को चतरा जिले के पिपरवार में अमन साहू गिरोह के अपराधियों ने राजधर रेलवे साइडिंग के पास एक डंपर पर फायरिंग की थी। इसके बाद कोयले की ट्रांसपोर्टिंग घंटों बाधित रही थी।

10 जुलाई को लातेहार के टोरी रेलवे कोल साइडिंग पर भी राहुल दुबे गैंग ने हमला किया था। इस दौरान एक हाइवा में आग लगाई गई और गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की गई। 13 जून को रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग कार्यालय पर राहुल दुबे गैंग ने रंगदारी वसूली के लिए गोलीबारी की थी। इन घटनाओं के पीछे संगठित आपराधिक गिरोह हैं, जो ठेकेदारों और कंपनियों से रंगदारी वसूलने के लिए साइडिंग को निशाना बना रहे हैं। बोकारो की घटना को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें