मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · शाम 5:56 · नई दिल्ली संस्करण

अपराधियों ने मेडिका हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट की कार लूटी, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड से बाइक सवार अपराधियों ने मेडिका हॉस्पिटल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार की कार लूट ली। घटना शनिवार देर रात की है। बताया जाता है कि मेडिका अस्पताल के वाइस प्रेसिडेंट अनिल कुमार और मार्केटिंग हेड गौरव शर्मा से हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया। अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर वोल्वो कार 25 हजार नगद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी। हालांकि अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया। लूट की घटना के बाद दोनों में स्थानीय लोगों से सहायता मांगी और मामले की जानकारी मेडिका हॉस्पिटल प्रबंधन और रांची पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद कांके थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अपराधियों की जांच में जुट गई। कांके थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि अपराधियों की तलाश की जा रही है । शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें