मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

हिसार : 50 लाख रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
हिसार : 50 लाख रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल

हिसार। हांसी में पुरानी सब्जी मंडी के सामने स्थित छोटू स्वीट्स पर पर्ची फेंक 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने वाला बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने उपचार के लिए हांसी नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिसार रेफर कर दिया गया। जहां आरोपी बदमाश उपचाराधीन है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस टीम आरोपी अनुराग को हथियारों की बरामदगी के लिए घटनास्थल पर लेकर गई थी, जहां उसने अवैध हथियार से पुलिस पर फायरिंग कर दी और मौके से भागने का प्रयास करने लगा।

पुलिस द्वारा अपने बचाव की गई क्रास फायरिंग में अनुराग के पैर में एक गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने शनिवार काे पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि अनुराग उर्फ बासु व हिमांशु बिहार के छपरा जिले के गांव खुगरी के रहने है तथा वर्तमान में दोनों हिसार चुंगी के समीप स्थित विकास नगर रहते हैं। उन्होंने बताया कि अनुराग 12वीं पास है और हांसी के एक प्रसिद्धचिकन कॉर्नर पर काम करता है जबकि दूसरा आरोपी हिमांशु मजदूरी करता है। उन्होंने बताया कि आरोपी अनुराग ने अपने एक दोस्त हिमांशु के साथ मिलकर शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे छोटू स्वीट्स पर पर्ची फेंक 50 लाख की रंगदारी मांगी थी। इसके बाद नारनौंद सीआईए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पहचान कर वारदात के मात्र दो घंटेके अंदर दोनों आरोपितों को गीता चौक से गिरफ्तार कर लिया था और बाद पुलिस पकड़े गए आरोपितों की निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए रात करीब 11 बजे उन्हें मुंढाल के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सुंदर नहर पुल पर लेकर गई थी।

वहां निशानदेही के दौरान अनुराग ने पहले से लोडिड अवैध कट्टे से पुलिस पर फायरिंग कर मौके से भागने का प्रयास किया पैर में गोली मारकर पकड़ा गया पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान अनुराग ने सोरखी मुंढाल के बीच छिपाए गए अवैध हथियार के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद स्पेशल स्टाफ पुलिस अनुराग को हथियार बरामदगी के लिए सोरखी मुंढाल सुंदर नहर पुल पर लेकर गई थी जहां अनुराग ने अवैध हथियार से पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस टीम ने अपने बचाव करते हुए उसके पैर में गोलीमारकर पकड़ लिया। इसके बाद उसे पहले सोरखी सीएचसी व उसके हांसी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने अनुराग के पास से अवैध पिस्तोल व हिमांशु से घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।घर से मां की दवाई लेने गया था आरोपी अनुराग के पिता के पैरों की कुछ ही दिन पहले सर्जरी हुई है। उन्होंने बताया कि उनकी चार बेटियां और एक बेटा अनुराग है। अनुराग ने दसवीं तक की पढ़ाई स्कूल और 12वीं ओपन बोर्ड से पूरी की। उन्होंने ने बताया कि अनुराग कल दोपहर करीब दो बजे अपनी मां की दवा लेकर आने की कह कर घर से निकला था। और उसका दोस्त हिमांशु उसे घर से लेने के लिए आया था। इसके बाद उन्होंने क्या किया, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि हिमांशु उनके

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें