मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

नूंह पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश अवैध हथियार सहित दबोचा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नूंह पुलिस ने पांच हजार का इनामी बदमाश अवैध हथियार सहित दबोचा

नूंह। नूंह पुलिस ने पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वसीम उर्फ छोटू पुत्र कमाल, निवासी गांव टाई, थाना सदर नूंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि यह कार्रवाई नूंह–पलवल रोड पर बस अड्डा सलंबा के पास की गई। अपराध शाखा नूंह को गुप्त सूचना मिली थी कि एक इनामी बदमाश अवैध हथियार के साथ किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर उप-निरीक्षक प्रदीप कुमार, प्रभारी अपराध शाखा नूंह के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर भेजी गई।पुलिस टीम को देखते ही आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन मुस्तैद पुलिसकर्मियों ने उसे तुरंत काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके लोअर की दाहिनी जेब से एक देसी कट्टा बरामद हुआ, जिसमें चैंबर में एक जिंदा कारतूस मौजूद था। अवैध हथियार रखने के संबंध में आरोपी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद थाना सदर नूंह में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई।एएसपी आयुष यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पर आईजी साउथ रेंज रेवाड़ी द्वारा एक जनवरी को पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह इनाम वर्ष 2020 में पलवल जिले के मुड़कुटी थाना में दर्ज एक एफआईआर से जुड़ा हुआ है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ कई अन्य गंभीर आपराधिक मामले भी दर्ज हैं, जिनमें चोरी और घरेलू लूट के प्रकरण शामिल हैं। एएसपी ने बताया कि वसीम उर्फ छोटू पर राजस्थान के राजगढ़ (अलवर), चिड़ावा और सूरजगढ़ (झुंझुनू) तथा हरियाणा के तौरू शहर थाने में भी मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें