मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

गंगनहर में कूदा युवक लापता, तलाश जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगनहर में कूदा युवक लापता, तलाश जारी

हरिद्वार। मेहवड़-कलियर के बीच सोमवार को गंगनहर में एक युवक के छलांग लगाने से हड़कंप मच गया। युवक गंभीर किडनी बीमारी से पीड़ित बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जल पुलिस और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कासगंज-अलीगढ़ निवासी 32 वर्षीय हेम सिंह पिछले काफी समय से किडनी की गंभीर बीमारी से जूझ रहा था। वह अपने भाई ओम शंकर के साथ उपचार के लिए बाइक से ऋषिकेश स्थित एम्स जा रहा था।बताया गया कि जैसे ही दोनों मेहवड़-कलियर के बीच निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचे, हेम सिंह ने अपने भाई से टॉयलेट जाने की बात कहकर बाइक रुकवाई। इसी दौरान उसने अचानक गंगनहर में छलांग लगा दी।हेम सिंह को नहर में कूदता देख उसके भाई ओम शंकर ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंगनहर का तेज बहाव युवक को अपने साथ बहाकर ले गया। देखते ही देखते युवक पानी में डूबकर लापता हो गया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि गंगनहर में डूबकर लापता हुए युवक की तलाश लगातार जारी है। पुलिस हर संभावित स्थान पर सर्च अभियान चला रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें