मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:31 · नई दिल्ली संस्करण

कैथल: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत पांच पर केस दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कैथल: दहेज के लिए विवाहिता की पीट-पीटकर हत्या, पति समेत पांच पर केस दर्ज

कैथल। जिले के पूंडरी क्षेत्र के गांव डुलयानी में एक विवाहिता की दहेज कम लाने के आरोप में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पति, सास, ससुर, ननद और देवर के खिलाफ हत्या सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मृतका के पिता कैथल के सिरटा राेड निवासी वेद प्रकाश ने पूंडरी थाने में दी शिकायत में बताया कि करीब 10 साल पहले उन्होंने अपनी बेटी ज्योति की शादी गांव डुलयानी निवासी सुरजीत से की थी। शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग ज्योति को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित करते आ रहे थे।उन्होंने बताया कि आरोपियों द्वारा बार-बार ज्योति से मायके से रुपये लाने की मांग की जाती थी। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन इसके बावजूद ससुराल पक्ष का व्यवहार नहीं बदला और मारपीट का सिलसिला जारी रहा। वेद प्रकाश ने बताया कि दाे फरवरी को उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट की गई।इसके बाद ज्योति के ससुर ने फोन कर उन्हें बेटी को ले जाने के लिए कहा। जब वे मौके पर पहुंचे तो ज्योति गंभीर हालत में चारपाई पर पड़ी हुई थी। वे उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी शामिल हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में डीएसपी सुशील प्रकाश ने मंगलवार काे बताया कि ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ हत्या से संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें