मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

पांच हजार का इनामी फरार आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पांच हजार का इनामी फरार आरोपित गिरफ्तार

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस इनामी और वांछित आरोपितों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में हरिद्वार पुलिस ने गुरूवार काे पांच हजार के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पुलिस के अनुसार, 21 दिसंबर 2025 को थाना भगवानपुर क्षेत्र के एक निवासी ने तहरीर देकर बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री बिना बताए घर से कहीं चली गई है और वापस नहीं लौटी। शिकायत के आधार पर थाना भगवानपुर में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए मुखबिर की सूचना पर 5 जनवरी 2026 को गुमशुदा किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पीडि़ता के बयान और स्कूल के दस्तावेजों के आधार पर गुमशुदगी को तरमीम करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर) निवासी खुड्डा थाना छपार, मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) के खिलाफ मामला पंजीकृत किया गया।मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। इसके बाद विवेचक ने कुर्की की कार्रवाई पूरी कर आरोपी के खिलाफ फरारी में आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा उस पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर ने पुलिस टीम गठित की। टीम ने मुखबिर तंत्र और मोबाइल सर्विलांस की मदद से लगातार प्रयास किए।इसी दौरान 9 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर) को ग्राम बुढ़ाना, मांडवाड़ा (मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम व पता महबूब पुत्र अमीर आलम उर्फ (मीर), निवासी खुड्डा थाना छपार, जनपद मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) बताया गया है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही कर उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें