मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

एक साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी मथुरा के बरसाना से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक साल से फरार धोखाधड़ी का आरोपी मथुरा के बरसाना से गिरफ्तार

हरिद्वार। करीब एक वर्ष से धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने साेमवार काे देर शाम उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद के बरसाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार 12 जून 2025 को गजेन्द्र सिंह नेगी पुत्र अमर सिंह नेगी, निवासी शिवलोक कॉलोनी रानीपुर, कोतवाली रानीपुर जनपद हरिद्वार ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर बताया था कि संजीत कुमार पुत्र रामपाल, मूल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार (हरियाणा) ने उनसे बिजनेस में निवेश के नाम पर करीब 20 लाख रुपये लेकर धोखाधड़ी की है।तहरीर के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपित संजीत कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों ने आरोपी की तलाश में मोबाइल नंबरों की संभावित लोकेशन खंगाली और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। लगातार सुरागरसी और मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद स्थित बरसाना क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजीत कुमार पुत्र रामपाल, मूल निवासी ग्राम नारनौंद थाना नारनौंद जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें